Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री को जाना था केदारनाथ, मौसम खराब होने के चलते रद्द हुआ...

मुख्यमंत्री को जाना था केदारनाथ, मौसम खराब होने के चलते रद्द हुआ दौरा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को केदारनाथ दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका दौरा रद्द कर दिया गया। उनका हेलीकॉप्टर देहरादून से रवाना हुआ था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा।

पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाले थे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाले थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह करीब 7.45 बजे केदारनाथ पहुंचने वाले थे।

अब वह दोपहर में दून विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर चेयर स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह सचिवालय में शासकीय काम करेंगे। शाम को वह एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री ने किया कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्द्धन किया एवं टीका लगवाने आए सचिवालय कर्मियों एवं उनके परिजनों से भी बात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाएगी। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में टीकाकरण के कैंप लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments