Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड वैक्सिनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड वैक्सिनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कारगी चौक के समीप संत निरंकारी भवन में चल रहे कोविड वैक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाये जाने पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वैक्सीनेशन केंद्र में 45 वर्ष से अधिक आयु एवं 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तत्पश्चात दून अस्पताल में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments