Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए अभी तक तीन विधायक कर चुके...

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए अभी तक तीन विधायक कर चुके है पेशकश, अब ये विधायक अपनी सीट सीएम के लिए छोड़ने को तैयार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अपनी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश करने वालों में एक नाम विधायक राम सिंह कैड़ा का भी जुड़ गया है। कैड़ा ने मुख्यमंत्री को अपनी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की है। कैड़ा भीमताल से विधायक हैं और 2017 में वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे। तब भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे।बकौल कैड़ा, मेरी इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। मैं उनके लिए सीट छोड़ने को तैयार हूं। मुख्यमंत्री भीमताल से चुनाव लड़ेंगे तो ओखलकांड, धारी, रामगढ़ व भीमताल क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी। कैड़ा से पूर्व भाजपा के दो और विधायक भी मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने की घोषणा कर चुके हैं।सबसे पहले बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे अपनी सीट पर चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था। उनके बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी मुख्यमंत्री को अपनी सीट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी। डॉ. रावत कोटद्वार से विधायक हैं और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments