Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी आज जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनेंगे समस्‍याएं, लगी फरियादियों की...

मुख्यमंत्री धामी आज जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनेंगे समस्‍याएं, लगी फरियादियों की लाइन

देहरादून। आज शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद संभालने के दो माह पूरे होने पर जनता से सीधे मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री दो घंटे तक जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुनेंगे। समस्याओं के मौके पर ही निदान के लिए इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल के बाहर फरियादियों की लाइन लगी हुई। करीब 250 से ज्‍यादा फरियादी मौजूद हैं। यहां सूबे के हर जिले से लोग आए हुए हैं।

बता दें कि आज चार सितंबर को मुख्यमंत्री का दो माह का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। चार जुलाई को पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री इस मौके पर जनता से मिलेंगे। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से फरियादी आए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments