Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में "GST बचत उत्सव" के तहत दुकानों का...

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में “GST बचत उत्सव” के तहत दुकानों का किया भ्रमण, व्यापारियों से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के राजपुर क्षेत्र में “GST बचत उत्सव” के तहत विभिन्न दुकानों का दौरा किया और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी (GST) की नई दरों के लागू किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया और इस निर्णय को जनता के हित में ऐतिहासिक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए व्यापक सुधारों का सीधा लाभ प्रदेश के लाखों परिवारों और छोटे व्यापारियों को मिलेगा। उन्होंने दुकानदारों से फीडबैक लेते हुए अनुरोध किया कि घटे हुए जीएसटी का लाभ आमजन तक पहुँचाया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “जीएसटी दरों में कटौती से त्योहारों के इस सीजन में लोगों की जेब पर बोझ कम होगा और उनकी बचत में बढ़ोतरी होगी। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि 29 सितंबर तक चलने वाले “GST बचत उत्सव” अभियान के तहत पूरे राज्य में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक नई दरों की जानकारी पहुँचाना है ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, राज्य मंत्री विनय रुहेला और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments