Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से 100 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि सड़कों के चौड़ीकरण, पेयजल परियोजनाओं, जेल बैरकों के निर्माण और आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के विकास जैसे कई अहम कार्यों पर खर्च की जाएगी।

सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए योजनाएं स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अंतर्गत मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक और परवल से विज्ञान धाम झाझरा तक सड़क मार्ग के चौड़ीकरण के अंतर्गत मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के लिए 12.3 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है।

वहीं, विधानसभा कैन्ट क्षेत्र में वसंत विहार सोसाइटी, केशव रोड, नेशनल रोड, शिव कॉलोनी, द्रोणपुरी, प्रेमनगर चुंगी से मोहनपुर पावर हाउस तक, मिलन विहार, रजत एन्क्लेव, एवं पार्क रोड के आंतरिक क्षतिग्रस्त मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु 3.52 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है।

हरिद्वार जिला कारागार में बैरकों के निर्माण को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने जिला कारागार, हरिद्वार में बैरक संख्याएं 01, 02 और 06 के प्रथम तल पर नए बैरकों के निर्माण हेतु 4.91 करोड़ रुपये, तथा महिला बैरक के प्रथम तल पर नवीन बैरक निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

टिहरी में आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भवन निर्माण को बढ़ावा

टिहरी गढ़वाल जिले में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मोल्यासेरा के भवन निर्माण के लिए 2.89 करोड़ रुपये, तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बंगियाल के भवन निर्माण हेतु 2.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विश्व बैंक पोषित पेयजल कार्यक्रम के लिए 74 करोड़ की स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने विश्व बैंक पोषित उत्तराखंड अर्द्धनगरीय पेयजल कार्यक्रम के लिए भी वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व मद में 7 करोड़ रुपये और पूंजीगत मद में 67 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments