Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून। मौसम खराब होने के चलते कई बार केदारनाथ धाम का दौरा रद्द होने के बाद अब बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन से धाम का निरीक्षण किया। 
 
मुख्यमंत्री ने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बता दें कि केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री ने देहरादून से ही ड्रोन लाइव वीडियो के माध्यम से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्यों में  तेजी लाने के लिए मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी  के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के अनुरूप केदारनाथ को भव्य बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल एवं मंदाकिनी नदी पर बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन माह में केदारनाथ में कार्य करने के लिए अच्छा समय है, इस दौरान तेजी से कार्य किए जाएंगे। 

द्वितीय चरण के कामों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ में चल रहे द्वितीय चरण के जो कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, उनमें भी तेजी लाई जाए। सरस्वती नदी पर घाट एवं आस्था पथ के निर्माण के कार्य जल्द पूर्ण किए जाएं। 

इस दौरान जानकारी दी गई की केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों के तहत प्रथम चरण के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। शंकराचार्य सामधि एवं ब्रिज का कार्य भी जल्द पूर्ण हो जाएगा। द्वितीय चरण के कार्यों में 116 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति हो चुकी है। 08 कार्यों पर कार्य शुरू हो गया है। द्वितीय चरण में संगम घाट का नव निर्माण, आस्था पथ में रेन शेटलर, वॉटर एटीएम, कमांड-कंट्रोल रूम, हॉस्पिटल बिल्डिंग एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं। 

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस. संधु, अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत एवं वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments