Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जवान विपिन सिंह के पार्थिव शरीर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जवान विपिन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद के विकासखंड पाबौ के अंतर्गत ग्राम धारकोट पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद जवान विपिन सिंह (57 बंगाल इंजीनियरिंग) के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डा. विजय जोगदंडे, एसएसपी पी रेणुका देवी सहित अन्य गणमान्य ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित की। जबकि सेना के जवानों द्वारा शहीद विपिन सिंह के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव धारकोट में लाया गया तथा सलामी दी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद के परिजन माता एवं पिता से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद विपिन सिंह के परिवार को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने भगवान से प्रार्थना कि इस विकट घड़ी में भगवान उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें तथा शहीद विपिन सिंह को अपने चरणों में स्थान दें। कहा कि शहीद विपिन सिंह एक परिवार का ही नहीं, बल्कि देश का बेटा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि शहीद के गांव को जाने वाली रोड का नाम तथा इंटर कालेज का नाम शहीद विपिन सिंह के नाम पर किया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दुनिया में इससे बड़ा दुख और कोई नहीं हो सकता कि किसी का जवान बेटा चला जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शहीद के गांव को जाने वाला मोटर मार्ग तथा इंटर कालेज को शहीद विपिन सिंह के नाम पर करने की घोषणा की गई है। कहा कि सरकार हर समय शहीद के परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर एसडीएम सदर आकाश जोशी, सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा, सीओ श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments