Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर की भगवान बदरीनाथ की...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर की भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा-अर्चना कराई। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरीनारायण की पूजा की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड़ रुपये की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान वह धाम में प्रस्तावित कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। बता दें कि पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे। केंद्र सरकार ने केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी संवारने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट भी स्वीकृत किया गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान बदरीनाथ धाम के सुंदरीकरण कार्यों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बदरीनाथ पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव एसएस संधु भी उनके साथ हैं। मुख्‍यमंत्री 11 बजे तक देहरादून लौट आएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments