Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में युवाओं से किया संवाद, मसूरी...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में युवाओं से किया संवाद, मसूरी में किया मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार (आज) नई टिहरी के दौरे पर रहे। सीएम बौराड़ी स्टेडियम पहुंचे। उसके बाद नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पंचातय प्रतिनिधियों से संवाद किया।

राजनीति में लोक नीति के तहत काम किया
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता के सुझाव पर सरकार आगे बढ़ रही है। राजनीति में लोक नीति के तहत काम किया जा रहा है। कहा कि जीतनी घोषणाएं हुईं हैं, उनके शासनादेश जारी हो चुके हैं। कहा कि सभी गांव में जिम खोले जा रहे हैं।

इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी मसूरी पहुंचे। उन्होंने ईडीएच के पास शिफन कोर्ट के बेघर लोगों के लिए बनने वाले 523.70 लाख की लागत से बनने वाले आवास के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उनके साथ मौजूद रहे।

मसूरी में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मसूरी में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा 144.46 करोड़ की पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास और 18.20 करोड़ की लागत से बने टाउनहाल और मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि टाउनहाल में करीब हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। साथ ही 150 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था है।

यहां 10 कमरे भी बनाए गए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि 31 .95 करोड़ की लागत से किंग्रेग में बनी मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण भी पूरा हो गया है। इससे शहर में जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments