Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम फैसले लेगी सरकार

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। इसमें सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगा सकती है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम साढ़े पांच बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में कई फैसले ले सकती है सरकार
बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान समेत अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार फैसला ले सकती है। प्रदेश के राजकीय उद्यानों को लीज पर देने, उद्यान विभाग में सेवाएं दे चुके माली को प्रशिक्षित घोषित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा कोविड संक्रमण से निपटने के साथ सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में कई फैसले ले सकती है।

पीआरडी जवानों का धरना प्रदर्शन जारी
पीआरडी जवानों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक पर पीआरडी जवानों की नजर रहेगी। पीरआरडी जवान लंबे समय से गांधी पार्क में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री के पीआरओ की ओर से कैबिनेट में पीआरडी जवानों का मामला रखे जाने का आश्वासन दिया गया था।
 
अब पीआरडी जवानों को कैबिनेट की बैठक में अपने हित में फैसला आने की उम्मीद है। धरने पर बैठने वालों में पीआरडी जवान दिनेश प्रसाद, गोपाल सिंह तोमर, किशन रावत, हरीश, सरिता, सावित्री, पूरण सिंह, टीकम सिंह, प्यारे लाल नवीन सिंह, रोशन, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments