Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव का शुभारंभ

उत्तराखंड के पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से पहली बार दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जबकि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा महोत्सव
कृषि निदेशक गौरी शंकर ने बताया कि प्रदेश के पौष्टिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, गहत दाल, सोयाबीन, काला भट्ट समेत अन्य अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार रिंग रोड स्थित किसान भवन के समीप अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव 27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव में पौष्टिक अनाज उत्पादों के प्रसंस्करण व मार्केटिंग करने वाली कंपनियों के अलावा प्रदेश के स्वयं सहायता और किसान समूह की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव में संगोष्ठी भी होगी। जिसमें कृषि विशेषज्ञ अनाजों के पौष्टिक महत्व के बारे में जानकारी देंगे। महोत्सव में सभी जिलों के किसान भी शामिल होंगे। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। जबकि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments