Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ के साथ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का किया शानदार शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शुभारंभ ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ के साथ किया। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना ने राज्य में राजस्व वृद्धि और कर अनुपालन की संस्कृति को नई दिशा दी है। वर्ष 2022 में शुरू की गई इस नवाचारी योजना के माध्यम से लोगों को कर प्रणाली से सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया है। अब तक 6.5 लाख बिलों के माध्यम से 263 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज किया गया है, जिससे करदाताओं और व्यापारियों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “यह योजना उपभोक्ता जागरूकता, जनभागीदारी और साझा जिम्मेदारी का सशक्त प्रतीक बन चुकी है। इससे व्यवसायियों को भी सहूलियत मिली है और राज्य की राजस्व प्रणाली अधिक कुशल और पारदर्शी बनी है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार, उद्यमिता और नवाचार को प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्य में “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” और “वार्षिक व्यापार सुधार कार्य योजना” के माध्यम से निवेश और उद्यम के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे हर खरीदारी पर बिल अवश्य मांगें, ताकि कर प्रणाली को पारदर्शी बनाया जा सके और राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाई जा सके।

पुरस्कार विवरण:

  • 2 विजेताओं को इलेक्ट्रिक कार
  • 16 विजेताओं को कार
  • 20 विजेताओं को ई-स्कूटर
  • 50 विजेताओं को मोटरसाइकिल
  • 100 विजेताओं को लैपटॉप
  • 200 विजेताओं को स्मार्ट टीवी
  • 500 विजेताओं को टैब
  • 1000 विजेताओं को माइक्रोवेव व अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, राज्य कर आयुक्त  सोनिका, अपर सचिव  नवनीत पांडेय, मनमोहन मैनाली, उद्योग व्यापार समूह के प्रतिनिधि और राज्य कर विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments