Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री बनते ही खो गया मुख्यमंत्री का मोबाइल

मुख्यमंत्री बनते ही खो गया मुख्यमंत्री का मोबाइल

मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा होने के दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक अजीब-ओ-गरीब घटना हो गयी। यह घटना नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई। दरअसल, जब पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर धामी का नाम मंच से नए मुख्यमंत्री के लिए ऐलान किया तो मंच पर अचानक से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।क्योंकि लोग नए मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहते थे लेकिन इसी दौरान पुष्कर सिंह धामी का मोबाइल कहीं गुम हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही पता लगा कि उनका मोबाइल नीचे गिर गया है, उन्होंने तुरंत खुद ही ढूंढना शुरू कर दिया। उनके पास खड़े रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों ही मोबाइल को खोजने लगे. लेकिन अधिक भीड़ होने की वजह से मोबाइल नही मिल पाया।

हालांकि इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस तरह से अपना मोबाइल ढूंढने में जुट गए हैं। यही नहीं मोबाइल को लेकर धामी काफी परेशान की दिखाई दे रहे हैं। लेकिन बत्रा उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं कि उनका मोबाइल जहां पर गिरा है, वहां पर मिल जाएगा। पुष्कर सिंह धामी के भारतीय जनता पार्टी दफ्तर से निकल जाने के बाद बकायदा माइक पर भी लोगों से पूछा गया कि उनका मोबाइल अगर कहीं किसी को मिला है तो जल्द बीजेपी दफ्तर में जमा करवा दें। जिसके थोड़ी देर बाद ही मोबाइल मिल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments