Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, बोले-...

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, बोले- विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में पूजा-अर्चना कर शासकीय कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी पहली बार विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पौधारोपण भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में तो वे कई बार विधानसभा आए हैं, लेकिन मुख्य सेवक के तौर पर पहली बार विधानसभा कार्यालय आए हैं। शहीदों और जनता को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता की आशा, आकांक्षा और सपनों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह उम्मीदों और सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास में योगदान देंगे। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद, विधायक राजेश शुक्ला, चंदनराम दास, कुंवर प्रणव चैंपियन, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, शक्ति लाल शाह के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल, तरुण मित्तल, अजेंद्र अजेय आदि भी उपस्थित थे।

मुख्‍यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डा जेएन नौटियाल को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि डा नौटियाल ने राज्य के स्टेट नोडल अधिकारी, पंचकर्म के पद पर रहते हुए राज्य में पंचकर्म चिकित्सा को लोकप्रिय बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने डा नौटियाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे आयुष और वेलनेस टूरिज्म में सहयोग की भी अपेक्षा की है।

मंत्रिमंडल की बैठक 16 को

 देहरादून: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 16 अगस्त को सुबह 11 बजे सचिवालय में होगी। मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयकों के मसौदों के साथ ही स्वास्थ्य, वित्त, शिक्षा, खाद्य विभाग समेत विभिन्न विभागों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

राज्य ने अब तक बाजार से लिया 1200 करोड़

देहरादून: प्रदेश सरकार चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1200 करोड़ कर्ज ले चुकी है। बीते जून माह में पहले 700 करोड़ और इसके बाद 500 करोड़ का कर्ज बाजार से उठाया जा चुका है। हालांकि जीएसटी की बकाया 1435 करोड़ की राशि मिलने से राज्य को राहत है। हर महीने राजस्व घाटा अनुदान की 647 करोड़ की राशि भी केंद्र से राज्य को बदस्तूर मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments