Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री से देहरादून के महापौर की शिष्टाचार भेंट, नगर विकास पर हुई...

मुख्यमंत्री से देहरादून के महापौर की शिष्टाचार भेंट, नगर विकास पर हुई अहम चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य की विकास योजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए कहा कि देहरादून नगर का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने प्रस्तुत मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से देहरादून को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments