Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमुख्य सचिव ने की रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा, कहा...

मुख्य सचिव ने की रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा, कहा – “पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा रजत जयंती उत्सव”

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह अवसर राज्य की उपलब्धियों का उत्सव है और इसे पूरे प्रदेश में भव्य रूप से मनाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि 01 नवम्बर से 09 नवम्बर 2025 तक प्रदेशभर में विभिन्न राज्य स्तरीय एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही राज्य की 25 वर्षों की उपलब्धियों और आने वाले 25 वर्षों के विकास रोडमैप को प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करें ताकि आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो सके। साथ ही किसानों, श्रमिकों, पूर्व सैनिकों और महिलाओं को भी इन आयोजनों में विशेष रूप से शामिल किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन, सड़क एवं नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में राज्य ने पिछले 25 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। रजत जयंती समारोह इन उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर होगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनाई, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनय शंकर पाण्डेय, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, युगल किशोर पंत एवं

 धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments