Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमुनिकीरेती में टप्पेबाज गैंग के आठ सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, धार्मिक स्थलों पर...

मुनिकीरेती में टप्पेबाज गैंग के आठ सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, धार्मिक स्थलों पर करते थे लूट

ऋषिकेश: मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लंबे समय से सक्रिय टप्पेबाज गिरोह के आठ सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2008 और 2017 में भी संबंधित क्षेत्र में यह लोग सक्रिय रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चार धाम यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों पर टप्पेबाजी की घटनाएं सामने आ रही थी।

पुलिस ने गैंग को पकड़ने के लिए चार टीमों का किया गठन

इस पर संज्ञान लेकर पुलिस की चार टीमें सादे वस्त्रों में विभिन्न घाटों पर नियुक्त की गयी। चार टीमें संदिग्ध व्यक्तियों की सुरागरसी, विभिन्न घाटों के सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण एवं एक टीम सर्विलांस हेतु नियुक्त की गयी। एक टीम विगत 10 वर्षो में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों की सुरागरसी का पता लगाने के लिए गठित की गई।

टीमों की ओर से विभिन्न तरह की जानकारी प्राप्त कर इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त गैंग को ट्रेस किया गया। जिसके आधार पर पुष्ट जानकारी प्राप्त हुई कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई गैंग चार धाम के तीर्थ स्थलों पर चोरी आदि की घटनाओं के लिये टोली बनाकर आये हुये है।

पुलिस व सीआईयू की टीम ने सूचना पर दयानन्द घाट मुनिकीरेती पर चोरी की योजना बनाते हुये आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग से नाजायज चाकू व घटनाओं में प्रयोग वाले उपकरण बरामद हुये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments