Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमेगा टीकाकरण दिवस: आज देहरादून जिले में लगेंगे 30 हजार टीके, मुख्यमंत्री...

मेगा टीकाकरण दिवस: आज देहरादून जिले में लगेंगे 30 हजार टीके, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभियान का शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड शासन के निर्देश पर आज शनिवार को मेगा टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत देहरादून जिले में 30 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अभियान का आरंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किया गया। यह अभियान निरंकारी सत्संग भवन में बने टीकाकरण केन्द्र, त्यागी रोड रेस्ट कैंप में चल रहा है।

इसमें 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस केंद्र पर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर लोग टीकाकरण के लिए पहुंच सकते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को जनपद के प्रत्येक टीकाकरण बूथ पर कम से कम 200 लोगों का टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments