Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमेडिकल बिल पास कराने को वरिष्ठ सहायक मांग रहा था दो हजार...

मेडिकल बिल पास कराने को वरिष्ठ सहायक मांग रहा था दो हजार रुपये, विजिलेंस ने छापा मार पकड़ा रंगे हाथ

हरिद्वार-

देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने जिला चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को एक पुलिसकर्मी के मेडिकल बिल को पास करने के नाम पर दो हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। अब विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर उन अधिकारियों का पता लगाएगी जो रिश्वत के इस खेल में आरोपी के साथ शामिल थे। देहरादून इकाई की विजिलेंस टीम प्रमुख श्वेता चौबे को एक पुलिसकर्मी ने शिकायत की थी कि हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक संजीव जोशी उससे 17 हजार का मेडिकल बिल पास करने के नाम पर 2 हजार की रिश्वत मांग रहा है। पैसा न देने के कारण उसने बीते कई दिनों से बिल को अटकाया हुआ है।

शिकायत के बाद देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने पीड़ित को रिश्वत लेकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही आरोपी ने केमिकल लगे नोट पकड़े टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। इस कार्रवाई में बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी वरिष्ठ सहायक मुख्य रूप से पौड़ी में तैनात है। लेकिन पिछले काफी समय से हरिद्वार में ही अटैच किया गया था। बताया जा रहा है कि सरकारी विभाग का कोई भी मेडिकल बिल बिना इसकी संस्तुति के पास नहीं हो सकता है। जिसका फायदा यह जमकर उठा रहा था। आरोप है कि किसी भी कर्मचारी का मेडिकल बिल यह बिना पैसा लिए पास नहीं करता था चाहे वह स्वास्थ्य विभाग का ही कर्मचारी क्यों न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments