Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमेदांता में भर्ती परिवहन मंत्री चंदनराम दास की सेहत में सुधार

मेदांता में भर्ती परिवहन मंत्री चंदनराम दास की सेहत में सुधार

देहरादून। विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उपचार को दिल्ली गए परिवहन मंत्री चंदनराम दास अब सामान्य हैं। 16 जून को उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 जून को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान ही उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। एक दिन में दून में एक अस्पताल में उपचार के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। मंगलवार सुबह परिवहन मंत्री के पीएस अंकित नगरकोटी ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है। एहतियातन एंजियाग्राफी व कुछ अन्य टेस्ट कराए जा रहे हैं। चिकित्सकों ने परिवहन मंत्री के स्वास्थ्य को अब अपेक्षाकृत बेहतर बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments