Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमेरठ में मिली वनन्‍तरा रिसॉर्ट से लापता बताई जा रही प्रियंका, पुलिस...

मेरठ में मिली वनन्‍तरा रिसॉर्ट से लापता बताई जा रही प्रियंका, पुलिस को बताया सच

देहरादून : जब अंकिता हत्‍याकांड का मामला सामने आया तो स्‍थानीय लोगों ने रिसॉर्ट में काम करने वाली एक और युवती प्रियंका के लापता होने की बात कही थी। जो सरासर गलत निकली।

पुलिस ने प्रियंका से संपर्क किया तो मामले का सच सामने आ गया। प्रियंका लापता नहीं थी। वह मेरठ में अपने परिवार के साथ रहती है। प्रियंका ने एक माह तक वनन्‍तरा में नौकरी की। जिसके बाद सैलरी कम होने के कारण उसने नौकरी छोड़ दी।

वेतन कम होने के कारण छोड़ी थी नौकरी
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि प्रियंका के गायब होने की सूचना आ रही थी, जिसके बारे में जानकारी जुटा ली गई है। उसने वेतन कम होने के कारण नौकरी छोड़ी थी।

वहीं पौड़ी पुलिस ने इस मामले में कहा है कि कुछ मीडिया ग्रुप, सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से वनन्‍तरा रिसॉर्ट में काम करने वाली प्रियंका को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। जिस बारे में एडीडी एसपी शेखर चंद्र सुयाल ने कहा है कि प्रियंका से बात हो गई है।

उसने एक माह तक रिसॉर्ट में काम किया था। लेकिन उसे यहां पर सैलरी कम मिल रही थी। जिस कारण वह अपनी मर्जी से जॉब छोड़ कर चली गई थी। उसने बताया कि उसे किसी के द्वारा भी कोई दबाव या परेशान नहीं किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments