Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमैदानी इलाकों में घना कोहरा, दून में छाए हल्के बादल

मैदानी इलाकों में घना कोहरा, दून में छाए हल्के बादल

मैदानी इलाकों में घना कोहरा, दून में छाए हल्के बादल

देहरादून। उत्तराखंड में उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के देहात के इलाकों में कोहरा छा रहा है। सुबह 11 बजे तक भी धुंध पड़ रही है। देहरादून में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे। इस वजह से ठंड में भी इजाफा हो गया है। देहरादून में धूप नहीं निकलने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 26 दिसंबर के बाद उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अंदेश है। प्रदेश में बारिश भी 26 दिसंबर के बाद ही होगी। तीन सप्ताह बीतने को है, लेकिन इसके बाद भी दिसंबर में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने की वजह से यह स्थिति बनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments