Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व सैनिक पर हाथी ने किया अचानक हमला,...

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व सैनिक पर हाथी ने किया अचानक हमला, अस्पताल में भर्ती

Elephant attacked a former soldier who went for a morning walk and injured him Doiwala Rishikesh

सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए एक पूर्व सैनिक पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से घायल होने पर उन्हें हिमालय अस्पताल जॉली ग्रांट में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम के अनुसार झरोंद निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन अशोक वर्मा रोज की तरह सुबह गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के लिए आ रहे थे।

वन सीमा से लगे मार्ग पर एक हाथी आ धमका। हाथी उनके ऊपर हमलावर हो गया। किसी तरह से जान बचाकर भागने के दौरान वह गिर गए और घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलने पर लच्छीवाला वन रेंज के अधिकारी ओर कर्मचारी भी पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी घनानंद ने बताया आजकल हाथियों का मूवमेंट चल रहा है। हाथी सड़क पर भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से एहतियात रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments