Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमोहन चट्टी में मलबे में समाया रिसार्ट, एक परिवार के दबने की...

मोहन चट्टी में मलबे में समाया रिसार्ट, एक परिवार के दबने की आशंका; बंद सड़कों को खुलवा रहे डीएम

ऋषिकेश। यमकेश्वर प्रखंड के कई क्षेत्र मूसलधार वर्षा के कारण प्रभावित हैं। स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं। मोहन चट्टी में एक रिसार्ट मलबे से दब गया। एक परिवार के यहां दबने की आशंका है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वहां तक नहीं पहुंच पा रही है। चारों तरफ से सड़कें अवरुद्ध है। डीएम पौड़ी की ओर से जेसीबी भेजी गई है। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि स्थानीय लोग की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है।

रिसार्ट में एक परिवार होने की आशंका
मोहन चट्टी में हुई यह घटना मध्य रात 2:00 बजे की बताई गई है। यहां तक पहुंचने वाले वाया नीलकंठ ,वाया गरुड़ चट्टी सभी रास्ते बंद हैं। पूरे प्रखंड की स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही है। मोहन चट्टी में एक रिसार्ट के ऊपर भारी बारिश का मलबा आने से रिसार्ट के भीतर एक परिवार के दबे होने की आशंका जताई गई है।

जिलाधिकारी की ओर से खुलवाए जा रहे रास्ते
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के अनुसार, स्थानीय लोगों से सूचना के आधार पर टीम मौके पर रवाना की गई है। सभी रास्ते बंद हैं। जिलाधिकारी की ओर से जेसीबी भेजकर रास्ते खुलवाए जा रहे हैं। एसएसपी स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments