Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम ने बदली करवट, आज वर्षा, ओलावृष्टि के साथ चोटियों पर बर्फबारी...

मौसम ने बदली करवट, आज वर्षा, ओलावृष्टि के साथ चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार

देहरादून : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर देर शाम हल्की वर्षा और ओलावृष्टि हुई।

आज यानी सोमवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पहाड़ों में वर्षा-ओलावृष्टि के साथ ही चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। गैरसैंण में भी ओलावृष्टि की संभावना है।

शुष्क बने मौसम ने आखिरकार करवट बदल ली
लंबे समय से शुष्क बने मौसम ने आखिरकार करवट बदल ली है। रविवार को दोपहर बाद से ही ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे और हल्की हवाएं भी चलीं। गैरसैंण समेत पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। पहाड़ों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहे। हल्की हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, कुमाऊं में भी बागेश्वर के कांडा में ओलावृष्टि हुई है। गरुड़ और कपकोट में हल्की वर्षा हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात होने की संभावना प्रबल हो गई है।

दो दिन बदला रह सकता है मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार हैं। पहाड़ों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 30.1, 15.7
  • ऊधमसिंह नगर, 30.0, 12.8
  • मुक्तेश्वर, 21.6, 8.2
  • नई टिहरी, 21.0, 10.8
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments