Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयशपाल आर्य के कांग्रेस में आने पर बोले गोदियाल- ट्रेलर दिया है,...

यशपाल आर्य के कांग्रेस में आने पर बोले गोदियाल- ट्रेलर दिया है, पिक्चर अभी बाकी है

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा दलित चेहरा और बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की विधायक पुत्र संजीव आर्य के साथ घर वापसी के बाद कांग्रेस नेताओं की बांछें खिल गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के शब्दों में कहें तो यह तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है।यशपाल की पार्टी में एंट्री से गदगद गोदियाल ने कहा कि यशपाल आर्य भाजपा में लंबे समय से बैचेनी महसूस कर रहे थे। करीब चार माह पहले उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत से मिलकर कांग्रेस पार्टी में वापसी की इच्छा जताई थी। उनके साथ दो अन्य विधायकों की भी ज्वानिंग होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह आज टल गई। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं, जल्द ही उनकी कांग्रेस पार्टी में एंट्री होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा में तमाम विधायक दमघोंटू माहौल में बैचेन हैं। वह लगातार हमारे संपर्क में हैं। बहुत जल्दी कुछ अन्य भाजपा नेताओं की पार्टी में एंट्री होगी। इससे पूर्व दिल्ली में यशपाल की ज्वाइनिंग के दौरान गोदियाल ने कहा कि पार्टी में उनके आने से कार्यकर्ताओं के मनोबल में गुणात्मक वृद्धि हुई है। वह वहां कई चीजों से आहत थे। पार्टी ने उन्हें जो सपने दिखाए थे, उनकी अनदेखी की गई। जिससे आहत होकर उन्होंने घर वापसी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments