Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनयस बैंक पाबंदियां हटते ही ग्राहकों के लिए लाया सौगात

यस बैंक पाबंदियां हटते ही ग्राहकों के लिए लाया सौगात

देहरादून। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पाबंदियां हटने के बाद अगले तीन दिन सभी यस बैंक की शाखाएं एक घंटा पहले ही खुल जाएंगी। इस संबंध में यस बैंक ने बुधवार को सभी ग्राहकों को सूचना भेजी।

आरबीआई ने पिछले दिनों यस बैंक पर तमाम तरह की पाबंदियां लगा दीं थीं। इसके चलते ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। होली पर एटीएम में पैसा न होने और बैंक में छुट्टी होने की वजह से ग्राहक भटकते रहे। न तो शॉपिंग मॉल्स में उनके डेबिट कार्ड से खरीदारी हुई और न दूसरे बैंकों में उनके डेबिट कार्ड चले।

यहां तक कि दूरसंचार कंपनियों ने भी उनके चेक स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। बुधवार को आरबीआई ने जैसे ही पाबंदियां हटाईं तो यस बैंक ने अपने ग्राहकों को सुविधा देने का ऐलान किया। यस बैंक ने कहा कि 19 मार्च से 21 मार्च तक सभी शाखाएं एक घंटा पहले यानी सुबह 8ः30 बजे से ग्राहकों के लिए खुल जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments