Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयात्रियों से अपील, अगले चार दिन भारी बारिश, इस नंबर पर मौसम-मार्गों...

यात्रियों से अपील, अगले चार दिन भारी बारिश, इस नंबर पर मौसम-मार्गों की जानकारी लेकर ही आएं उत्तराखंड

प्रदेश में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1364 या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के बाद ही उत्तराखंड आएं।

आज शनिवार से अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने चारधाम समेत अनेक जिलों में बारिश या भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही भारी बारिश के आसार वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने आदि की चेतावनी जारी की है।

इसी के चलते पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। यह भी कहा गया है कि यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्री ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने के लिए छड़ी, टोपी, दस्ताने आदि अपने साथ रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments