Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयात्रीगण ध्यान दें, बदलेगा हल्‍द्वानी से चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का...

यात्रीगण ध्यान दें, बदलेगा हल्‍द्वानी से चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का समय व रूट

हल्द्वानी : काठगोदाम से गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रीगण ध्यान दें। पांच जून से काठगोदाम रेलवे स्टेशन से कानपुर सेंट्रल को जाने वाली गाड़ी (12210) का रूट और समय दोनों बदल रहे हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पांच जून से यह ट्रेन काठगोदाम से 18:15 बजे, हल्द्वानी से 18:33 बजे, लालकुआं से 19:08 बजे, रुद्रपुर सिटी से 19:42 बजे, बिलासपुर रोड से 19:57 बजे, रामपुर से 21:20 बजे, बरेली जंक्शन से 22:58 बजे, लखनऊ जंक्शन से 03.05 बजे प्रस्थान कर 04.35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

पहले यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा जंक्शन, इज्जतनगर व बरेली सिटी के रास्ते चलती थी। वहीं, कानपुर सेंट्रल से छह जून को काठगोदाम स्टेशन आने वाली गाड़ी (12209) कानपुर सेंट्रल से 06:10 बजे, लखनऊ जंक्शन से 08:05 बजे, शाहजहांपुर से 10:27 बजे, बरेली जंक्शन से 11:35 बजे, रामपुर से 13:10 बजे, बिलासपुर रोड से 13:34 बजे, रुद्रपुर सिटी से 13:52 बजे, लालकुआं से 14:40 बजे, हल्द्वानी से 15:20 बजे प्रस्थान कर 15:40 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा जंक्शन, बहेड़ी व किच्छा के रास्ते चलती थी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments