Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयूकेएसएसएससी पेपर लीक: उत्तर प्रदेश के नकल माफिया का गुर्गा गोवा से...

यूकेएसएसएससी पेपर लीक: उत्तर प्रदेश के नकल माफिया का गुर्गा गोवा से गिरफ्तार, अब तक 30 आरोपित पकड़े

आरोपी

देहरादून  : यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने माफिया और सौदागर के बीच की एक और कड़ी जोड़ ली है। पेपर लीक मामले में 30वीं गिरफ्तारी हुई है। उत्तर प्रदेश के नकल माफिया का गुर्गा गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था। जहां पर आरोपित फिरोज हैदर पुत्र सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी प्लॉट नंबर 2 श्याम विहार कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

आरोपित फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था, जो परीक्षा के प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को उपलब्ध कराया गया था। गहन पूछताछ और साक्ष्यों से आरोपित के धामपुर जाने और वहां के नकल माफिया केंद्रपाल से संपर्क में होने की भी पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments