Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधयूकेएसएसएससी: पेपर लीक मामले में आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी गिरफ्तार, पत्नी...

यूकेएसएसएससी: पेपर लीक मामले में आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी गिरफ्तार, पत्नी को हल प्रश्न पत्र देकर कराया चयनित

UKSSSC पेपर लीक मामले में शनिवार को 33 वीं गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ ने आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी संजय राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करवाई गई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया।

स्पेशल टास्क फोर्स ने गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया। अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है। वह वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments