Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयूक्रेन में फंसे छात्रों की स्वदेश वापसी को हम विदेश मंत्रालय के...

यूक्रेन में फंसे छात्रों की स्वदेश वापसी को हम विदेश मंत्रालय के संपर्क में : सीएम धामी

नैनीताल। यूक्रेन में रूसी सैन्य हमलों के बाद वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों के स्वजनों की चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर उत्तराखंड के छात्रों को लाने के संबंध में विदेश मंत्रालय के संपर्क में होने की जानकारी देकर इस चिंता को कम करने का प्रयास किया है लेकिन युद्ध के हालातों के बीच स्वजनों की चिंता अधिक बढ़ गई है।

यूक्रेन में उत्तराखंड के करीब 60 छात्रों के फंसे होने का अनुमान है। यूक्रेन पर गुरुवार की सुबह रूस ने हमला कर दिया है। इसकों लेकर उत्तराखंड के छात्र चिंतित हैं। इसी क्रम में सीएम ने प्रदेश के अभिभावकों से ढांढस बंधाया तथा केंद्र से संपर्क कर हर संभव सहायता मुहैया कराने का अाश्वासन दिया।

सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा- यूक्रेन में फंसे हर एक उत्तराखंडी को सही सलामत वापस लाने को लेकर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस संबंध में हम विदेश मंत्रालय से निरंतर संपर्क में हैं।

यूक्रेन में फंसे हर एक उत्तराखंडी को सही सलामत वापस लाने को लेकर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

इस संबंध में हम विदेश मंत्रालय से निरंतर संपर्क में हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments