Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयूक्रेन से महफूज लौटी ऋषिकेश की यह छात्रा, पीएम केयर्स फंड में...

यूक्रेन से महफूज लौटी ऋषिकेश की यह छात्रा, पीएम केयर्स फंड में दिए 25 हजार

ऋषिकेश:  ऋषिकेश के गढ़ी श्यामपुर में रहने वाली निशा ग्रेवाल यूक्रेन से महफूज लौट आई हैं। केंद्र सरकार की ओर से किए गए प्रयासों से वतन वापसी के बाद निशा ग्रेवाल नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं से मिली। भावुक छात्रा और उसके पिता राजकुमार, माता गीता देवी ने पीएम केयर्स फंड में 25 हजार रुपये का चेक महापौर को सौंपा।

गुरुवार को मुलाकात के दौरान महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि केंद्र सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए शिद्दत के साथ जुटी हुई है। तमन्ना त्यागी के बाद ऋषिकेश की एक और बेटी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रयासों के चलते सुरक्षित घर लौटी है। यह लम्हा न सिर्फ उसके परिवार बल्कि हम सबके लिए भावुक करने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतवासी देश-विदेश हर जगह सुरक्षित हैं। इस मौके पर चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, विपिन पंत, संदीप शास्त्री, रोमा सहगल, विवेक गोस्वामी, मनीष मनवाल, सुजीत यादव, राजीव गुप्ता, राजू शर्मा, गौरव कैंथोला, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments