Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे भाजपा कार्यालय, बीजेपी विधायक दल की बैठक...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे भाजपा कार्यालय, बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू

देहरादून। प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक मौजूद हैं। राजनाथ सिंह ने इससे पहले एक होटल में बैठक की थी। इसके बाद वह भाजपा प्रदेश कार्यालय रवाना हुए।

प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार बैठक का संचालन कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय में भारी भीड़ जुटी हुई है। बैठक शुरू होते ही है कार्यालय के बाहर धामी के पक्ष में नारेबाजी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज हो जाएगा।

विधायक मंडल दल की होने जा रही बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता चुना जाएगा। इससे पहले प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनकी मौजूदगी में देहरादून में होने वाली बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments