Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएमए में किया दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएमए में किया दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज आईएमए देहरादून में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास किया। यह शिलान्यास आईएमए में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान सीडीएस  बिपिन रावत भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा आईएमए में दो सुरंगों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। आईएमए में दो टनल (अंडरपास) बनेंगे। एक टनल जाने और दूसरी आने के लिए होगी। परेड के दौरान आईएमए में सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार एवं सेना को भी चिंता रहती थी।

इसलिए रक्षा मंत्री से दो सुरंगों के लिए अनुरोध किया गया था, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दी है। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इन सुरंगों के बनने से परेड के दौरान लोगों को आवाजाही की जो दिक्कतें होती थी, उनका समाधान होगा। इसके लिए सेना एवं जनता द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments