Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरखवाल गांव में पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारने के बाद खुद...

रखवाल गांव में पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारने के बाद खुद को भी गोली मारी, दोनों की मौके पर ही मौत

ऋषिकेश। देहरादून जिले के थाना रानीपोखरी क्षेत्र के इठरना मार्ग पर एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी पूर्व सैनिक ब्रजी कृषाली(58 वर्ष) और पत्नी कुसुम कृषाली (55 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पूर्व सैनिक का घर रखवाल गांव भोगपूर्व मार्ग पर स्थित है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments