Sunday, March 8, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीरणजी ट्रॉफीः उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर का आज पहला मैच

रणजी ट्रॉफीः उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर का आज पहला मैच

मैच खेलते खिलाड़ी
देहरादून। रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड का पहला मुकाबला आज जम्मू कश्मीर के साथ हो रहा है। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुकाबला आज सुबह नौ बजे शुरू हुआ। जम्मू-कश्मीर पहले बल्लेबाजी कर रहा है। जम्मू-कश्मीर ने चार विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। वहीं उत्तराखंड के प्रदीप चमोली ने जम्मू-कश्मीर के दो, दीक्षांशु और धनराज शर्मा ने एक-एक विकेट लिए हैं।

इससे पहले रविवार को दोनों ही टीमों ने नेट पर खूब पसीना बहाया। जम्मू कश्मीर टीम के खिलाड़ी सुबह 11.30 बजे ही मैदान में पहुंचे और करीब दो बजे तक प्रैक्टिस की। उत्तराखंड टीम ने भी नेट पर समय बिताया। दोनों ही टीमें इस मैच को काफी अहम मान रही हैं।

जेएंडके के सामने उत्तराखंड के खिलाफ जीत दर्ज कर खुद को साबित करने की चुनौती होगी। वहीं, उत्तराखंड टीम जेएंडके टीम के साथ इरफान पठान जैसा बड़ा नाम जुड़ा होने के कारण किसी भी सूरत में जीत दर्ज कर अपने इरादे जाहिर करना चाहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments