Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराकेश टिकैत ने कहा- यूपी-उत्तराखंड नहीं होगा चक्का जाम, बताई ये वजह

राकेश टिकैत ने कहा- यूपी-उत्तराखंड नहीं होगा चक्का जाम, बताई ये वजह

किसान संगठनों ने कल यानी कि 6 फरवरी को चक्का जाम करने का ऐलान किया था. लेकिन अब इस मसले पर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि कल यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा. किसान सिर्फ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे. बता दें कि यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का ऐलान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान नेता राकेश टिकैत और बलबीर सिंह राजेवाल ने किया है.

दरअसल, केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले करीब दो महीनों से जारी है. ऐसे में शनिवार (6 फरवरी) को एक बार फिर किसान देशभर में चक्का जाम करने जा रहे हैं. हालांकि, यूपी-उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा. इससे पहले दिल्ली और एनसीआर में भी चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया गया. राकेश टिकैत ने किसानों के चक्का जाम को लेकर पूरा प्लान बताया है.राकेश टिकैत के मुताबिक, इस बार का चक्का जाम सिर्फ तीन घंटे (दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक) का होगा. इस दौरान लोग अपने-अपने इलाकों में सड़कों को जाम करेंगे और रास्तों पर बैठकर विरोध दर्ज कराएंगे. तीन घंटे के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments