Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराजकीय चिकत्सालय में महापौर ने वितरित की हाइजीन किट

राजकीय चिकत्सालय में महापौर ने वितरित की हाइजीन किट

ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता ममगाई ने राजकीय चिकत्सालय में स्वच्छता प्रहरियों को हाइजीन किट वितरित की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्वच्छता प्रहरियों को ड्यूटी के दौरान संक्रमण न हो इसका विशेष ध्यान रखे जाने की जरुरत है। उत्तराखंड रेड क्रास सोसायटी के तत्वावधान में मंगलवार की राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत स्वच्छता प्रहरियों को हाइजीन किट वितरित किए गए। उन्होंने उत्तराखंड रेड क्रास सोसायटी के चैयरमैन कुंदन सिंह टोलिया से ऋषिकेश नगर निगम के स्वच्छता प्रहरियों को फर्स्‍ट एड ट्रेनिंग देने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही नगर निगम प्रांगण में कैम्प लगवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments