Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधराजधानी दून के प्रेमनगर में इश्कबाज़ी में फायरिंग,आरोपियो की तलाश में ये...

राजधानी दून के प्रेमनगर में इश्कबाज़ी में फायरिंग,आरोपियो की तलाश में ये हुआ क्विक एक्शन

राजधानी के प्रेमनगर थाना इलाके में देर रात बर्थ डे पार्टी में विवाद के बाद फायरिंग हो गयी।सूचना को बेहद गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रेमनगर इंचार्ज धर्मेंद्र रौतेला ने फोर्स समेत मौके पर पहुंचने के साथ ही कॉम्बिंग कर दोनो आरोपियो को असलहे समेत अर्रेट कर लिया। फायरिंग की वजह एक युवती रही ।थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि आरोपी रोहन जो कि एलएलबी का छात्र है कि परिचित युवती का कल जन्मदिन था वो अपने दोस्तों के साथ थीं।पार्टी में रोहन भी मौजूद पीने खाने के बाद विवाद हो गया रोहनने दोस्त विजन्यत को बुला लिया विजयंत का दून में ईट भट्टे का कारोबार है।रोहन ने देशी असलहे से फायर किया और फरार हो गया था।इस सूचना के बाद सीओ प्रेमनगर भी मौके पर पहुंचे पुलिस ने देर रात दोनो को अरेस्ट कर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपियो को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments