Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनराजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड...खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख

राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड…खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख

राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें पांच छोटे सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पास लिया। यहां पांच सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही की हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भीषण अग्निकांड से आसपास लोगों में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments