Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराजनीति की पिच पर ही नहीं, क्रिकेट के भी धाकड़ खिलाड़ी हैं...

राजनीति की पिच पर ही नहीं, क्रिकेट के भी धाकड़ खिलाड़ी हैं सीएम धामी, चोटिल भी हुए; जीता मुकाबला

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजनीति की ही पिच पर नहीं बल्कि, क्रिकेट की पिच पर भी गजब का खेल दिखाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है अभिमन्यु एकेडमी के मैदान पर। मुकाबला था सीएम 11 और भाजयुमो की टीम के बीच। मैच में सीएम धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। इस दौरान वे चोटिल भी हुए। हालांकि मुकाबला सीएम धामी की टीम ने जीता। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इनदिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में सीएम धामी की टीम और तेजस्वी सूर्या की टीम के बीच मैत्री मेच खेला गया। भाजयुमो ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आपनिंग के लिए कप्तान सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीआइजी/एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूड़ी क्रीज पर उतरे।

पहले ओवर में कप्तान तेजस्वी ने जन्मेजय खंडूड़ी को कैच आउट करवा वापसी का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद मैदान में उतरे एमडीडीए के वीसी बृजेश संत ने पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच सीएम धामी मैदान पर चोटिल भी हुए और हंसते हुए नाबाद 14 रन बना लौट गए। वहीं, सीएम 11 ने सात ओवर में 50 रन बनाए। इसके बाद बैटिंग करने मैदान में उतरी भाजयुमो की टीम ने कुछ खासा कमाल नहीं दिखा पाई और उन्हें करारी शिकस्त मिली।

सीएम ने राजनीति की पिच की तरह ही, क्रिकेट पिच पर शानदार खेल उनकी टीम ने भाजयुमो को 50 रन का लक्ष्य दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments