Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराजनीति : भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग 10 अक्तूबर से; 27 सितम्बर...

राजनीति : भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग 10 अक्तूबर से; 27 सितम्बर को बैठक में तय होगा कार्यक्रम

  • डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सोशल डिसटेंसिंग बनाए रखते हुए 27 सितंबर को देहरादून में मंडी चौक स्‍थति होटल में सुबह साढ़े नौ बजे से होगी।

देहरादून : भाजपा के उत्तराखंड में मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग 10 अक्तूबर से 10 नवम्बर तक होंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा की विचार धारा, रीतिनीति, कार्यपद्धति, केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में मंडल तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए यह कार्यक्रम होगा।

इन प्रशिक्षण वर्गों को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में देहरादून में होगी। इस बारे में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वह अपने जिले के प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सोशल डिसटेंसिंग बनाए रखते हुए 27 सितंबर को देहरादून में मंडी चौक स्‍थति होटल में सुबह साढ़े नौ बजे से होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में उपस्थित होने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिलाध्यक्षों को पत्र जारी किया है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रशिक्षण टोली, प्रदेश विषय प्रमुख, जिलाध्यक्ष, जिला प्रशिक्षण टोली के सदस्य शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments