Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल और सीएम ने शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को की श्रद्धांजलि...

राज्यपाल और सीएम ने शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को की श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने संदेश में कहा कि पूज्य बापू के व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त सक्षम और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का समग्र जीवन शांति एवं अहिंसा के लिए समर्पित रहा है, जो आज भी सामयिक है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि साबरमति के संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मंत्र से समस्त भारत को स्वतंत्रता के पावन ध्येय के लिए जागृत किया। उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर पूर्ण निष्ठा के साथ चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। उनकी विचारधारा और आदर्श सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments