Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनराज्यपाल का अभिभाषण हुआ खत्म, G-20 की बैठकों का भी अभिभाषण में...

राज्यपाल का अभिभाषण हुआ खत्म, G-20 की बैठकों का भी अभिभाषण में जिक्र

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का अभिभाषण खत्म हो चुका है। अब विधिवत सदन की कार्यवाही तीन बजे से शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष तीन बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण का पाठन करेगी।

G-20 की बैठकों का भी अभिभाषण में जिक्र
अभिभाषण में G-20 की बैठकों का भी जिक्र किया गया। कहा कि इन बैठकों से उत्तराखंड का नाम देश विदेश में फैला है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी उत्तराखंड में हुई। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ।

राज्यपाल ने यूसीसी विधेयक का किया जिक्र
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में यूसीसी विधेयक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस कानून से सभी कानूनों में एकरूपता आएगी, महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रत्येक थाने में महिला डेस्क बनाई गई है।

सीएम धामी ने सदन की कार्यवाही में लिया भाग
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र 2024 में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सदन की कार्यवाही में भाग लिया।

राज्यपाल ने सत्र को किया संबोधित
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र 2024 को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments