Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि योग एक प्राचीन परंपरा और आध्यात्मिक अनुशासन है, जिसमें तन, मन और प्रकृति के बीच एकात्म भाव स्थापित किया जाता है। योग न केवल तन-मन को स्वस्थ रखता है बल्कि मानव की संपूर्ण ऊर्जा को बनाये रखता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि करोना महामारी के कारण इस वर्ष सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन सभी लोग अपने-अपने घरों में योगाभ्यास करें। कई ऑनलाइन योग कार्यक्रम भी संचालित होंगे उसमे भी यथासंभव प्रतिभाग करें।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड योगभूमि भी है। विश्व के कई देशों से लोग हमारे राज्य में योग का प्रशिक्षण लेने आते हैं। कोविड-19 महामारी के दौर में योग, प्राणायाम एवं आयुर्वेद का महत्व बढ़ गया है। योग, प्राणायाम व आयुष मानव की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने सहायता करता है। योग हमें शारीरिक एवं मानसिक दोनो ही प्रकार से शक्ति प्रदान करता है। हमें आज फिर से योग को अपनाना तथा प्रोत्साहित करना होगा। राज्यपाल अंतराष्‍ट्रीय योग दिवस पर प्रातः काल राजभवन में ही अपने परिजनों के साथ योगाभ्यास करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments