Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल ने राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं के लिए साड़ी बैंक का किया...

राज्यपाल ने राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं के लिए साड़ी बैंक का किया शुभारम्भ

देहरादून। राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं के लिए  साड़ी बैंक का शुभारम्भ किया। और  उपस्थित महिलाओं को साड़ी वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल मौर्य ने कहा कि महिलाएं स्वयं को अबला न समझें। महिलाएं स्वयं शक्ति हैं। वे अपना स्वाभिमान बनाये रखें। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण द्वारा ही उनका वास्तविक सशक्तीकरण संभव है। राज्यपाल  मौर्य ने कहा आज आरम्भ हो रहे साड़ी बैंक द्वारा सक्षम महिलाओं द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के लिये साड़ियां दी जायेगी। इन सभी साड़ियों का एक साड़ी बैंक बनाया जायेगा। इस साड़ी बैंक के माध्यम से जरूरतमंद महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार साड़ी ले सकती हैं। जल्द ही देहरादून में दो-तीन साड़ी बैंक खोले जायेंगे।     -बेबी रानी मौर्य राज्यपाल उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments