Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनराज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का...

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

देहरादून: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने आज पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित होने वाले 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस – 2025 के ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया। यह बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 13 से 15 दिसंबर तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य विषय है — “विकसित भारत @ 2047 के लिए जनसंपर्क विज़न”

इस अवसर पर सांसद बंसल ने कहा कि जनसंपर्क समाज, सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाता है। यह केवल सूचना का संप्रेषण नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में जनसंपर्क की भूमिका निर्णायक होगी।

सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रहा है, ऐसे में देहरादून में इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन राज्य के लिए गर्व का विषय है। इससे न केवल राज्य के जनसंपर्क क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी, बल्कि युवा पेशेवरों को सीखने और नेटवर्किंग का सुनहरा अवसर भी प्राप्त होगा।

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों ने बताया कि यह तीन दिवसीय सम्मेलन देशभर के जनसंपर्क विशेषज्ञों, मीडिया प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट पेशेवरों और शिक्षाविदों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन में डिजिटल मीडिया, लोक-संचार के नए आयाम, और जनसंपर्क की बदलती भूमिका जैसे समसामयिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य जनसंपर्क क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और सफल पहलों को साझा करना है, ताकि भविष्य के भारत के लिए एक प्रभावशाली, सशक्त और संवेदनशील जनसंपर्क तंत्र विकसित किया जा सके।

ब्रोशर विमोचन कार्यक्रम में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष  सुरेश चंद्र भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य — अनिल वर्मा, वैभव गोयल, संजय पांडे, नवीन कंडारी, दीपक नौटियाल, सुशील सती और सुनील राणा — उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments