Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य आंदोलनकारी जयपाल रावत का निधन, लंबे समय से थे बीमार; विभिन्न...

राज्य आंदोलनकारी जयपाल रावत का निधन, लंबे समय से थे बीमार; विभिन्न संगठनों ने जताया दुख

देहरादून। राज्य आंदोलनकारी रहे जयपाल सिंह रावत का निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। विभिन्न संगठनों से जुड़े राज्य आंदोलकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। उनका अलग राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान था।

मूल रूप से पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लाक के सिमलना गांव निवासी जयपाल सिंह रावत का परिवार वर्तमान में भंडारी बाग में रहता है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को अस्पताल में उनका निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि राज्य आंदोलन के दौरान जयपाल सिंह रावत ने अहम योगदान दिया। जेल भरो आंदोलन से लेकर आंदोलनकारियों की विभिन्न बैठकों में वह सक्रिय रहे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि उत्तराखंड आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments